Smartphone Tips- पुराना फोन फेक रहे हैं, इसे बनाएं फ्री CCTV कैमरा
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, प्रतिदिन दुनिया में नए फीचर वाला फोन लॉन्च होते हैं और लोग नया फोन लेते हैं, ऐसे में अगर आप अपना पुराना फोन बेच रहे हैं या फेक रहे हैं, तो आप अपने इस्तेमाल न हो रहे फोन को आसानी से एक दमदार होम सिक्योरिटी कैमरे में बदल सकते है, आइए जानते हैं कैसे-
इन-बिल्ट फीचर्स का इस्तेमाल करें
हर स्मार्टफोन में पहले से ही कैमरा, माइक्रोफोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे ज़रूरी टूल्स मौजूद होते हैं। आपको बस Alfred Camera, Manything या IP Webcam जैसे किसी भरोसेमंद ऐप की ज़रूरत होगी। ये ऐप्स आपको लाइव फुटेज सीधे किसी दूसरे डिवाइस पर स्ट्रीम करने की सुविधा देते हैं।
डिवाइस सेट अप करें
दोनों फोन पर एक ही ऐप इंस्टॉल करें—आपका पुराना फोन कैमरे का काम करेगा, जबकि आपका मौजूदा फोन मॉनिटरिंग के लिए इस्तेमाल होगा।
सही जगह चुनें
अपने पुराने फोन को ऐसी जगह पर रखें जहाँ से ज़्यादा से ज़्यादा एरिया कवर हो सके, जैसे कि घर का मुख्य दरवाज़ा, लिविंग रूम या बालकनी। इसे किसी स्टैंड या ट्राइपॉड की मदद से एक जगह स्थिर रखें। चूंकि यह लगातार चालू रहेगा, इसलिए फोन को चार्जर से कनेक्टेड रखें और यह भी पक्का करें कि उसे ठीक से हवा मिलती रहे, ताकि वह ज़्यादा गर्म न हो।
स्मार्ट फीचर्स देखें
इन ऐप्स में मोशन डिटेक्शन, नाइट विज़न, क्लाउड स्टोरेज और टू-वे ऑडियो जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। जब भी कोई हलचल या मूवमेंट दिखे, तो तुरंत अलर्ट पाने के लिए सेटिंग्स को अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ करें।
