Smart Meter: अपका स्मार्ट मीटर प्रीपेड या पोस्टपेड, मात्र एक क्लिक में चलेगा पता

 

दोस्तो आज के आधुनिक युग में प्रत्येक सर्विस स्मार्ट होती जा रही हैं, फिर चाहे फोन हो, टीवी हो या फिर अन्य गैजेट्स हो, ऐसे में बात करें बिजली के मीटर की तो ये भी, अब कई राज्यों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों के लिए बिलिंग और बिजली का मैनेजमेंट ज़्यादा आसान हो सके। कई ग्राहक इस बात को लेकर अभी भी कन्फ्यूज़ रहते हैं कि उनका स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम या पोस्टपेड सिस्टम पर हैं, आइए जानते हैं आप कैसे इससका पता कर सकते हैं आपका कैसा मीटर हैं 

अगर आप भी अपने मीटर के स्टेटस को लेकर पक्के तौर पर नहीं जानते हैं, तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। UPPCL Consumer App की मदद से, आप आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट पोस्टपेड मोड में बदल गया है या अभी भी प्रीपेड के तौर पर ही चल रहा है। 

UPPCL Consumer App क्यों ज़रूरी है?

UPPCL Consumer App की मदद से ग्राहक बिजली से जुड़ी लगभग सभी सर्विसेज़ को सीधे अपने स्मार्टफोन से ही मैनेज कर सकते हैं। अगर कोई प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मीटर में बदल भी जाता है।

इस ऐप के ज़रिए ग्राहक ये काम कर सकते हैं:

यह चेक करना कि उनका मीटर प्रीपेड है या पोस्टपेड

बिजली के बिल देखना और उनका पेमेंट करना

पिछले रिचार्ज के बैलेंस को ट्रैक करना

बिल और पेमेंट की हिस्ट्री देखना

प्रोफाइल की डिटेल्स, जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल ID, को अपडेट करना

बिल भी ऐप के ज़रिए ही मिलेंगे

UPPCL के मुताबिक, बिजली के बिल SMS और WhatsApp के ज़रिए भी भेजे जाने की उम्मीद है। 

यह कैसे चेक करें कि आपका मीटर प्रीपेड है या पोस्टपेड?

UPPCL धीरे-धीरे ग्राहकों को प्रीपेड मीटर सिस्टम से पोस्टपेड बिलिंग सिस्टम में बदल रहा है। ग्राहकों को इस बदलाव के बारे में SMS नोटिफिकेशन भी मिल रहे हैं। हालाँकि, अगर आपको कोई मैसेज नहीं मिला है, तो भी आप ऐप के ज़रिए अपने अकाउंट का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

मीटर का स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Google Play Store या Apple App Store पर जाएँ।

UPPCL Consumer App डाउनलोड करें।

अपनी Account ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।

जो ग्राहक पहले से जुड़े हुए हैं, वे अपनी User ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके सीधे लॉग इन कर सकते हैं।

लॉग इन करने के बाद, "My Account" या "Account Summary" सेक्शन पर क्लिक करें।

यहाँ आपको अपने बिजली कनेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। अपना बिलिंग मोड कैसे पहचानें

अगर आपका अकाउंट पोस्टपेड में बदल दिया गया है, तो बिलिंग मोड "पोस्टपेड" के तौर पर दिखेगा। आप पिछले महीने का बिल भी देख पाएँगे।

अगर आपका कनेक्शन अभी भी प्रीपेड सिस्टम में है, तो स्क्रीन पर "मौजूदा बैलेंस" या "रिचार्ज" जैसे ऑप्शन दिखेंगे।

Tags