Sleep Tips- क्या आपको नींद नहीं आती हैं, तो अपनाएं ये उपाय

 
Sleep Tips- क्या आपको नींद नहीं आती हैं, तो अपनाएं ये उपाय

दोस्तो स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जिस तरह अच्छे खान पान और जीवनशैली की जरूरत होती हैं, उसी तरह अच्छी नींद की भी जरूरत होती है, लेकिन आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी, बढ़ता तनाव और खराब आदतें अक्सर हमारी नींद के पैटर्न को खराब कर देती हैं, जिससे हम थका हुआ महसूस करते हैं और यह हमारी पूरी सेहत पर असर डालता है। अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो यह टिप्स अपनाएं- 

सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

सोने से पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी जैसे डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपके दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है।

सोने का एक तय शेड्यूल बनाएँ

हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। एक रूटीन बनाने से आपके शरीर को संकेत मिलता है कि यह आराम करने का समय है।

अपने खाने-पीने का ध्यान रखें

रात में भारी खाना और कैफीन से बचें। शाम को हल्का और हेल्दी खाना खाने से आपके शरीर को आराम मिलता है।

अपने मन को शांत करें

तनाव कम करने और अपने मन को शांत रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग या मेडिटेशन से करें। शांत मन आपको जल्दी सोने में मदद करता है।

नेचुरल नींद लाने वाली चीज़ें आज़माएँ

सोने से पहले गर्म दूध पीने से स्वाभाविक रूप से नींद आती है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है।

 

Tags