Skin Care Tips- ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूडस, आइए जानें इनके बारे में
दोस्तो दुनिया का हर इंसान सुंदर और बेदाग त्वचा चाहता हैं, लकिन प्रदूषण, खान पान, तेज धूप, खराब खान-पान, शरीर में पानी की कमी, तनाव और अनियमित जीवनशैली के कारण पिंपल्स, ड्राई स्किन, जलन और त्वचा से जुड़ी दूसरी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। सिर्फ बाहर से क्रीम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने से ही त्वचा को पूरी तरह स्वस्थ रखना संभव नहीं है।त्वचा की सेहत के लिए शरीर को अंदर से सही पोषण मिलना भी जरूरी है। विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ त्वचा को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से त्वचा सुंदर होती हैं-

1. विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां
टमाटर, संतरा, शिमला मिर्च, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी और कीवी जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
2. बादाम और सूरजमुखी के बीज
बादाम और सूरजमुखी के बीज विटामिन E के अच्छे स्रोत हैं। विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है और त्वचा को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।
3. अखरोट, चिया और अलसी के बीज
अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इन्हें संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल करना त्वचा की नमी बनाए रखने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

4. मछली और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ
मछली से ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा दालें और साबुत अनाज भी प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं।
5. फल और हरी सब्जियां
रोजाना अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां खाने से शरीर को कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं। इसलिए संतुलित डाइट में इनकी पर्याप्त मात्रा रखना जरूरी है।
