Skin Care Tips- ग्लोइंग और बेदाग चेहरे के लिए रोजना 5 मिनट ले भाप, जानिए इसके अन्य फायदे
दोस्तो देश में सर्दियों का मौसम शुरु हो गया हैं, खासकर उत्तरी भारत में जहां सर्दी बहुत ज्यादा होती हैं, सर्दी में हमारी रोज़ाना की आदतें और लाइफस्टाइल बदल जाती हैं। लोग हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में गर्म और पौष्टिक खाना शामिल करने लगते हैं। इसके साथ ही, बहुत से लोग सर्दियों में स्टीम लेने की आदत भी अपनाते हैं, क्योंकि इसके कई हेल्थ और स्किन फायदे हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि भाप लेने से स्किन पर गहरा असर होता है, आइए जानते हैं इसके फायदे-
1. स्किन की समस्याओं में मदद करता है
आज बहुत से लोग स्किन की अलग-अलग समस्याओं से परेशान हैं। रोज़ाना 5 मिनट स्टीम लेने से स्किन को गहराई से साफ़ करने और ऐसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
2. चमकदार स्किन को बढ़ावा देता है
स्टीम स्किन के पोर्स को खोलने में मदद करती है, जिससे अंदर फंसी गंदगी, तेल और अशुद्धियाँ आसानी से निकल जाती हैं। और आपकी स्किन को नेचुरल चमक देती है।
3. मुंहासे और ब्लैकहेड्स से राहत देता है
अगर आपको अक्सर मुंहासे, पिंपल्स या ब्लैकहेड्स होते हैं, तो रोज़ाना स्टीम लेना बहुत मददगार हो सकता है। स्टीम बंद पोर्स को नरम करती है, जिससे अशुद्धियों को साफ़ करना आसान हो जाता है।
4. स्किन को हेल्दी रखता है
स्टीम लेने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बेहतर ब्लड फ्लो स्किन सेल्स तक ज़्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाता है, जिससे स्किन लंबे समय तक हेल्दी और ताज़ा दिखती है।
5. बंद स्किन पोर्स को खोलता है
जिन लोगों को बंद या क्लॉग पोर्स की समस्या है, उन्हें रोज़ाना स्टीम लेने से बहुत फायदा हो सकता है। यह पोर्स को नेचुरल तरीके से खोलने में मदद करता है
