Skin Care Tips- क्या कालेपन और झाइयों ने चेहरे की खूबसूरती कर दी हैं कम, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खें
By Jitendra Jangid- दोस्तो दुनिया का हर इंसान खूबसूरत दिखना चाहता हैं इसके लिए वो कई जतन भी करता हैं, जिनमें महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करना, पार्लर जाना आदि शामिल हैं। लेकिन व्यस्त जीवनशैली के कारण हम अपनी त्वचा की उचित देखभाल करने के लिए बहुत कम या बिलकुल भी समय नहीं मिल पाता है। जिसके कारण चेहरे पर काले धब्बे, कालापन और झाइयां जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचार हैं जो कालेपन और झाइयों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

नींबू और शहद का पेस्ट: नींबू के रस और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएँ और इसे अपने चेहरे पर लगाने से काले धब्बे हल्के हो सकते हैं और झाइयां कम हो सकती हैं।
शहद और प्याज का रस: जिद्दी झाइयों के लिए, शहद और प्याज के रस का मिश्रण बेहद कारगर हो सकता है। इस मिश्रण को अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएँ, और यह समय के साथ झाइयों को कम करने में मदद करेगा।

कपूर और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट: आप कपूर और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना सकते हैं और इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। यह संयोजन त्वचा को फिर से जीवंत करने, अशुद्धियों को दूर करने और एक स्वस्थ चमक प्रदान करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है।

तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्ते कालेपन और झाइयों से निपटने के लिए एक और बढ़िया उपाय हो सकते हैं। तुलसी के ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएँ।
नींबू और क्रीम: झाइयों को कम करने के लिए, नींबू के रस को थोड़ी सी क्रीम के साथ मिलाकर एक सुखदायक उपचार बनाया जा सकता है। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएँ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [zeenews].
