Skin Care Tips- ठंड के मौसम में स्किन बेजान और रूखी हो गई है, तो ऐसे रखें स्किन का ख्याल
दोस्तो सर्दियों के मौसम का सबसे जल्दी असर हमारी त्वचा पर होता है, सर्दी की ठंडी हवाओं की वजह से स्किन रूखी, बेजान, फट जाती हैं, जैसे-जैसे तापमान गिरता है, ठंडी हवा और कम नमी आपकी स्किन से नमी छीन लेती है, जिससे स्किन अक्सर डल, रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में हमें सर्दी के मौसम स्किनकेयर के लिए इन चीजों से बचें-
बहुत ज़्यादा गर्म पानी से बचें
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पसंद होता है, लेकिन बहुत ज़्यादा गर्म पानी स्किन के नैचुरल तेल को खत्म कर सकता है। अपना चेहरा या हाथ धोते समय, गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर है।
अपनी स्किन की नैचुरल नमी को बचाएं
गर्म पानी स्किन की नैचुरल तेल की परत को कम कर देता है, जो आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और मुलायम रखने के लिए ज़रूरी है। गर्म पानी से नहाने से बचें और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, इससे यह सुरक्षात्मक परत बनी रहती है।
सही मॉइस्चराइज़र चुनें
बहुत से लोग गर्मियों में इस्तेमाल होने वाला हल्का मॉइस्चराइज़र ही सर्दियों में भी इस्तेमाल करते रहते हैं रूखेपन से लड़ने और नमी को ज़्यादा समय तक बनाए रखने के लिए ज़्यादा गाढ़ा, ज़्यादा हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें।
