Skin Care Tips- क्या आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहते हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

 
Skin Care Tips- क्या आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहते हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

दोस्तो दुनिया का हर इंसान ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहता हैं, जिसके लिए वो बाजार में मौजूद रसायन युक्त प्रोडक्ट्स यूज करता हैं, जो कुछ समय के लिए आपको अच्छे नतीजे देते हैं, लेकिन एक संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देने में अहम भूमिका निभाती है, जिससे आपको एक प्राकृतिक और लंबे समय तक रहने वाली चमक मिलती है। आइए जानते हैं अपने आहार में किन चीजों को करें शामिल- 

फल

ताज़े फल ज़रूरी विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इनका नियमित सेवन आपको जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

सूखे मेवे

बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) स्वस्थ फैट्स और विटामिन E से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, उसे नमीयुक्त रखते हैं और उसकी प्राकृतिक चमक को बढ़ाते हैं।

अपनी डाइट में दही जैसे प्रोबायोटिक से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने से पाचन बेहतर होता है। एक स्वस्थ पेट सीधे तौर पर साफ़, मुहांसे-रहित और चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है।

पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ आयरन और ज़रूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत होती हैं। ये शरीर से ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालने और खून को साफ़ करने में मदद करती हैं, जिसका असर स्वस्थ त्वचा के रूप में दिखाई देता है।

चिया सीड्स और अलसी (flaxseeds) जैसे बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये त्वचा में नमी बनाए रखने, रूखापन कम करने और त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Tags