Skin Care Tips- ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करें विटामिन ई कैप्सूल, जानिए इनके बारे में

 
Skin Care Tips- ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करें विटामिन ई कैप्सूल, जानिए इनके बारे में

By Jitendra Jangid- दोस्तो हाड़कांप सर्दी ने लोगो को परेशान कर रखा हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां के कई इलाकों में बर्फ भी गिर रही हैं। सर्दियों का मौसम वैसे तो सुहाना होता हैं, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां सर्दी, खांसी, बुखार आदि परेशान करती हैं। सर्द हवाएं हमारे त्वचा को रूखा और बेजान कर देती हैं, रूखापन त्वचा की प्राकृतिक चमक को छीन सकता है, लेकिन नमी और चमक को वापस लाने के कारगर तरीके हैं। ऐसा ही एक उपाय है विटामिन ई, जो कई स्किनकेयर उत्पादों में पाया जाने वाला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। आइए जानते हैं कैसे करना हैं यूज-

Google

1. एलोवेरा और विटामिन ई

एलोवेरा अपने सुखदायक गुणों के लिए जाना जाता है, विटामिन ई त्वचा को पोषण और सुरक्षा प्रदान करता है। रूखेपन से निपटने के लिए, विटामिन ई कैप्सूल को ताज़े एलोवेरा जेल के साथ मिलाएँ और सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएँ।

Google

2. शहद और विटामिन ई

शहद एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है, विटामिन ई को शहद के साथ मिलाएँ और इसे अपने चेहरे पर लगाएँ। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। चमकदार, नमीयुक्त त्वचा पाने के लिए इसे सप्ताह में 2-3 बार दोहराएँ।

Google

3. ओट्स और विटामिन ई

ओट्स सौम्य एक्सफोलिएंट हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन ई नमी और पोषण प्रदान करता है। सप्ताह में दो बार ऐसा करने से मृत त्वचा हट जाएगी और आपका चेहरा तरोताज़ा और चमकदार महसूस करेगा।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNews].

Tags