Skin Care Tips- ग्लोइंग चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये तरीकें, आइए जानें कैसे
दोस्तो दुनिया का हर इंसान बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहता हैं, इसके लिए वो अपने चेहरे पर कई तरह के रसायन युक्त चीजें इस्तेमाल करते हैं, यह सब आपको टेंम्परेरी समाधान दे सकते हैं, लेकिन कुछ टिप्स अपनाकर सदा के लिए ग्लोइंग और बेदाग त्वचा प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानें इन घरेलू तरीकों के बारे में, जो आपको ग्लोइंग स्कीन दे सकते हैं-
1. बेसन फेस पैक
बेसन स्किन के पोर्स को टाइट करने में मदद करता है और टैनिंग को असरदार तरीके से कम करता है।
1 बड़ा चम्मच बेसन लें
½ छोटा चम्मच हल्दी और थोड़ा दही मिलाएं
अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें
अपने चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगाएं, फिर पानी से धो लें
2. पपीता, शहद और क्रीम पैक
पपीता स्किन को धीरे से एक्सफोलिएट करता है, शहद मॉइस्चराइज़ करता है, और मिल्क क्रीम सॉफ्टनेस देता है।
पके पपीते को मैश करें
1 बड़ा चम्मच शहद और थोड़ी सी मिल्क क्रीम मिलाएं
20 मिनट तक लगाएं और धो लें
3. केसर और कॉफी फेस पैक
यह पैक टैनिंग हटाने में मदद करता है और तुरंत चमक देता है।
केसर स्किन टोन को बेहतर बनाता है
कॉफी ब्लड सर्कुलेशन और ग्लो को बढ़ाती है
