Skin Care Tips- क्या गर्मी की वजह से खुजली हो रही हैं, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

 
Skin Care Tips- क्या गर्मी की वजह से खुजली हो रही हैं, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

दोस्तो चिलचिलाती धूप, बढ़ता हुआ तापमान, भीषण गर्मी ने लोगो के हालात खराब कर रखें हैं, इस दौरान ज़्यादा पसीना आना, चिपचिपापन, त्वचा में जलन और चकत्ते जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। तेज़ धूप और पसीने के लगातार संपर्क में रहने से अक्सर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खुजली, जलन, लालिमा और बेचैनी महसूस होती है, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन चीजों का करें इस्तेमाल- 

एलोवेरा जेल

खुजली या जलन वाली जगहों पर ताज़ा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को आराम मिलता है, लालिमा कम होती है और जलन से राहत मिलती है।

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर और गुलाब जल से बना लेप लगाने से खुजली, चकत्ते और गर्मी से होने वाली जलन से राहत मिलती है।

नारियल तेल

नारियल तेल न सिर्फ़ त्वचा को नमी देता है, बल्कि ज़्यादा गर्मी और पसीने की वजह से होने वाले रूखेपन और खुजली को कम करने में भी मदद करता है।

मुल्तानी मिट्टी (फुलर अर्थ)

मुल्तानी मिट्टी को शरीर की गर्मी कम करने में बहुत असरदार माना जाता है। प्रभावित जगहों पर इसका लेप लगाने से अतिरिक्त पसीना सोखने, त्वचा को ठंडक पहुँचाने और जलन से राहत दिलाने में मदद मिलती है।

Tags