सरकार ने कल से दे दी एक महीने के लिए स्कूलों की छुट्टियां, कड़ाके की सर्दी के चलते लिया फैसला
pc: newsnationtv
छुट्टियों का इंतजार सभी को रहता है और लंबी छुट्टियां मिल जाए तो फिर और भी ज्यादा मजा आता है। सर्दियों के दौरान स्कूली बच्चों को मिलने वाली स्कूली छुट्टियां का ऐलान हो चुका है। आपको बता दें कि एक महीने से अधिक समय की छुट्टियां बच्चों को मिलेंगी। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की।
दरअसल, उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी होती है। स्कूली बच्चों को ठंड और बर्फबारी से बचाने के लिए सरकार लंबी छुट्टियां देती है।
जानें कब से लेकर कब तक होगी छुट्टी
उत्तराखंड में इस बार 25 दिसंबर को स्कूल बंद हो जाएंगे। इसके बाद दिसंबर के बचे हुए दिन और जनवरी का महीने में पूरी छुट्टियां रहेगी। 25 दिसंबर को बंद होने वाले स्कूल अब सीधे एक फरवरी को खुलेंगे।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सर्दियों की छुट्टियां लंबी होती है लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी की छुट्टियां लंबी होती हैं। मैदानी इलाकों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from newsnationtv.
