Relationship Tips- एक तरफा हो गया हैं आपका रिश्ता, ऐसे करें पहचान
दोस्तो आज के इस जमाने में लोग रिश्तों कि अहमियत नहीं समझते हैं, कई बार रिश्ते लड़ाई, धोखे या किसी बड़े विवाद की वजह खत्म हो जाते हैं, तो कई बार रिश्ते धीरे-धीरे कमजोर पड़ते हैं, उसे निभाने की कोशिश सिर्फ एक ही पार्टनर कर रहा होता है। शुरुआत में ये बदलाव बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन समय के साथ यही छोटी-छोटी बातें रिश्ते को बोझिल और थकाने वाली बना सकती हैं।आइए जानते हैं कैसे पता करें कि आपका रिश्ता एक तरफा हैं-

1. हर बार आप ही पहल करते हैं
क्या बातचीत शुरू करने से लेकर मिलने का प्लान बनाने तक की जिम्मेदारी हमेशा आपकी रहती है?
पहले आपका पार्टनर खुद कॉल या मैसेज करता था और साथ समय बिताने की योजना बनाता था, लेकिन अब हर बार आपको ही संपर्क करना पड़ता है। आप ही पूछते हैं कि कब मिलना है, क्या करना है और कब बात करनी है।
अगर यह स्थिति लगातार बनी हुई है, तो यह संकेत हो सकता है कि रिश्ते में आपकी तरफ से प्रयास ज्यादा हो रहा है।
2. आपको उनकी चिंता रहती है, लेकिन उन्हें आपकी नहीं
रिश्ते में दोनों पार्टनर्स का एक-दूसरे की जिंदगी में दिलचस्पी लेना जरूरी है। अगर आप उनके काम, तनाव, परेशानियों और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन आपका पार्टनर शायद ही कभी पूछता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं या आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है।

3. हर झगड़े को खत्म करने की जिम्मेदारी आपकी है
हर रिश्ते में कभी-कभी मतभेद और बहस होना सामान्य है। स्वस्थ रिश्ते की पहचान यह है कि दोनों लोग समस्या को सुलझाने की कोशिश करें।
लेकिन अगर हर बार नाराजगी दूर करने, बातचीत शुरू करने और विवाद खत्म करने की कोशिश आपको ही करनी पड़ती है, तो यह रिश्ते में असंतुलन का संकेत हो सकता है।
सिर्फ इसलिए समझौता करते रहना कि रिश्ता किसी तरह चलता रहे, लंबे समय में आपको भावनात्मक रूप से थका सकता है।
