Relationship Tips- क्या लॉन्ग डिस्टेंस में पार्टनर कर रहा हैं चीट, ऐसे करें पहचान
दोस्तो कई लोगों को काम के सिलसिले में अपने पार्टनर को छोड़कर दूर जाना पड़ता हैं, जिसके कारण वो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं, इस दौरान पार्टनर्स के बीच बातचीत और भरोसा बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। दूरी की वजह से दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते, इसलिए फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल ही रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का मुख्य जरिया बन जाते हैं। लेकिन कई बार पार्टनर आपको चीट करता हैं, तो आप इसका पता कैसे करें-

1. अचानक बातचीत कम हो जाना
अगर आपका पार्टनर पहले नियमित रूप से कॉल और मैसेज करता था, लेकिन अब अचानक बातचीत काफी कम हो गई है, तो इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए। तो ये रिश्ते में दूरी बढ़ने का संकेत हो सकता है।
2. मिलने के प्लान लगातार टालना
Long-Distance Relationship में मिलने का इंतजार दोनों पार्टनर्स के लिए खास होता है। अगर आपका पार्टनर बार-बार मिलने की योजना कैंसल करता है या कोई नई तारीख तय करने से बचता है, तो इसके पीछे रिश्ते से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
3. इमोशनल बातचीत से दूरी बनाना
अगर पहले आपका पार्टनर अपनी भावनाएं, दिनभर की बातें और व्यक्तिगत समस्याएं आपसे शेयर करता था, लेकिन अब बातचीत सिर्फ जरूरी या सामान्य विषयों तक सीमित हो गई है, तो यह रिश्ते में भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है।

4. सवालों के जवाब में पारदर्शिता की कमी
पार्टनर्स एक-दूसरे के बातचीत करने के तरीके को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए अगर आपके पार्टनर के जवाब अचानक अस्पष्ट हो जाएं, वह सामान्य सवालों का भी सीधा जवाब देने से बचने लगे या उसकी बातों में लगातार विरोधाभास नजर आए, तो इस बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है।
5. पहले जैसी दिलचस्पी न दिखाना
अगर पार्टनर आपकी जिंदगी, काम, दोस्तों या भावनाओं के बारे में पूछना लगभग बंद कर दे और बातचीत में उसकी रुचि लगातार कम होती जाए, तो यह रिश्ते में भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है।
