Recipe:- स्वाद में बेहद ही लाजवाब होती है काजू केसर कतली, इस रेसिपी को फॉलो कर के बनाएं

 
Recipe:- स्वाद में बेहद ही लाजवाब होती है काजू केसर कतली, इस रेसिपी को फॉलो कर के बनाएं

pc: lifeberrys

मीठे में कई चीजें होती हैं, जो लोगों को बेहद पसंद होती है। ऐसी ही एक मिठाई है काजू की कतली। इसका स्वाद सबसे हटकर होता है और यह खास अवसरों को और खास बना देती है। आज हम आपके लिए काजू केसर कतली की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है.

सामग्री

1 कप चीनी
1/4 कप पानी
चांदी का वर्क
1 1/2 कप पिसा हुआ काजू
2 रेशा केसर

विधि (Recipe)

- केसर को रातभर दूध में भिगो दें। काजू को पीस कर पाउडर बना लें और एक तरफ रख दें।
- एक पैन में थोड़ा पानी लें और उसमें चीनी डालें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक ये पूरी तरह से घुल न जाएं। इसे उबाल लें।
- एक बार जब चाशनी एक तार की स्थिरता प्राप्त कर ले तो इसमें कुटी हुई केसर मिलाएं।
- इसमें काजू का पाउडर भी मिला लें और इसे आपको तब तक पकाना है जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए।
- जब मिश्रण पक जाए तो आंच बंद कर दें। इसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें।
- मिश्रण ठंडा होने पर इसे अच्छे से गूंथ लें और दो बटर पेपर के बीच गोल आकार में रोल कर लें। अंत में मनचाहे आकार में काटें और परोसें।

Tags