PMSYM- क्या हैं पीएम श्रम योगी मानधन योजना, आवेदन के लिए कौनसे दस्तावेज हैं जरूरी

 
PMSYM-  क्या हैं पीएम श्रम योगी मानधन योजना, आवेदन के लिए कौनसे दस्तावेज हैं जरूरी

दोस्तो भारत सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरु की हैं, जिनका उदेदश्य इन लोगो कि मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसे में सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) शुरु की हैं, जिसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर मासिक पेंशन प्रदान करना है।

इस योजना के तहत रजिस्टर करने वाले मज़दूरों को अपनी उम्र के आधार पर एक तय मासिक योगदान देना होता है। ये योगदान तब तक जारी रहते हैं जब तक सब्सक्राइबर 60 साल की उम्र तक नहीं पहुँच जाता। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में- 

इस योजना के लिए रजिस्टर करने के लिए, आवेदकों के पास ये ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

• आधार कार्ड

• पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो

• पहचान पत्र

• मोबाइल नंबर

• पत्राचार का पता

• आय प्रमाण पत्र

यह सरकारी योजना पूरे देश में लाखों मज़दूरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर सामने आई है।

 

Tags