PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से मिल रहे रोजाना 500 रूपये, जानिए स्कीम के बारे में

 
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से मिल रहे रोजाना 500 रूपये, जानिए स्कीम के बारे में

दोस्तो भारतीय सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरु करती हैं, जिनका मकसद इन लोगो की मदद करना हैं, ऐसी ही एक योजना हैं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, यह केंद्र सरकार की स्कीम खास तौर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को फाइनेंशियल मदद, स्किल ट्रेनिंग और दूसरे फायदे देकर सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन की गई है - जिसमें ट्रेनिंग के दौरान रोज़ाना ₹500 का स्टाइपेंड भी शामिल है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में- 

PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लिए कौन एलिजिबल है?

सिर्फ़ 18 पारंपरिक ट्रेड से जुड़े लोग ही इस स्कीम के लिए अप्लाई करने के एलिजिबल हैं। इसके अलावा, अप्लाई करने वाले को ये बेसिक शर्तें भी पूरी करनी होंगी:

अप्लाई करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए

अप्लाई करने वाला नोटिफाइड पारंपरिक व्यवसायों में से किसी एक में काम करता हो

एलिजिबल ट्रेड की लिस्ट

लोहार

पत्थर तराशने वाले और मूर्तिकार

मोची / जूते बनाने वाले

माला बनाने वाले

मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले

हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले

ताला बनाने वाले

टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले

पत्थर तोड़ने वाले

धोबी और दर्जी

नाव बनाने वाले

राजमिस्त्री

गाड़ी बनाने वाले और खिलौने बनाने वाले

नाई (हेयरड्रेसर)

सिर्फ़ इन पारंपरिक व्यवसायों में शामिल लोग ही इस स्कीम के तहत एलिजिबल माने जाएंगे।

PM विश्वकर्मा योजना के फायदे

कुछ दिनों के लिए एडवांस्ड स्किल ट्रेनिंग, ट्रेनिंग के दौरान रोज़ाना ₹500 का स्टाइपेंड

टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 की फाइनेंशियल मदद

कम इंटरेस्ट रेट पर ₹1 लाख का लोन, जिसे चुकाने की अवधि 18 महीने है

ज़रूरत पड़ने पर ₹2 लाख का अतिरिक्त लोन, जिसे चुकाने की अवधि 30 महीने है

इस स्कीम का मकसद पारंपरिक कारीगरों के स्किल्स को बेहतर बनाकर, फाइनेंशियल सपोर्ट देकर और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करके उन्हें मज़बूत बनाना है। 

Tags