Petrol Diesel Price- देश में स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, फटाफट चेक करें 9 जुलाई के लेटेस्ट रेट

 
Petrol Diesel Price- देश में स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, फटाफट चेक करें 9 जुलाई के लेटेस्ट रेट

जो लोग सुबह सुबह नौकरी या किसी विशेष स्थान पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और गाड़ी में पेट्रोल डीजल भरवाने की सोच रहे हैं, तो पहले पेट्रोल और डीज़ल के ताज़ा दाम ज़रूर देख लें। सरकारी तेल कंपनियों ने 9 जुलाई, 2026 के लिए ईंधन की कीमतें जारी कर दी हैं और ग्राहकों के लिए कोई खास खबर नहीं, क्योंकि दोनों की कीमत स्थिर है।  

आज पेट्रोल-डीज़ल की कीमत: ज़्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने आज पेट्रोल या डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, नोएडा, रांची, पटना और भोपाल समेत ज़्यादातर बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

बड़े शहरों में पेट्रोल की ताज़ा कीमतें

दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर

मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर

कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर

चेन्नई: ₹107.76 प्रति लीटर

लखनऊ: ₹101.86 प्रति लीटर

नोएडा: ₹101.96 प्रति लीटर

गुरुग्राम: ₹102.97 प्रति लीटर

पटना: ₹113.37 प्रति लीटर

रांची: ₹106.19 प्रति लीटर

भोपाल: ₹114.54 प्रति लीटर

आज सिर्फ़ दो शहरों में डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई।

भागलपुर: डीजल की कीमत ₹0.71 प्रति लीटर बढ़कर ₹100.30 प्रति लीटर हो गई।

बेंगलुरु: डीजल की कीमत ₹0.79 प्रति लीटर बढ़कर ₹99.56 प्रति लीटर हो गई।

कच्चे तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ग्लोबल ऑयल सप्लाई में किसी भी तरह की रुकावट से अक्सर कच्चे तेल की कीमतें ऊपर जाती हैं, जिसका असर भारत में घरेलू ईंधन की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

Tags