Oral Health Care- दांतों की बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें, जानिए इनके बारे में

 
Oral Health Care – Adopt these healthy habits to prevent dental problems; learn more about them.

दोस्तो शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारे दांत भी बहुत जरूरी हैं, ये केवल खूबसूरत मुस्कान के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह खाना खाने, बोलने और आपकी ओवरऑल हेल्थ से भी जुड़ी हुई है। गलत तरीके से ब्रश करना, फ्लॉस न करना, ज्यादा मीठा खाना, धूम्रपान या तंबाकू का सेवन और ओरल हाइजीन की अनदेखी करने से कैविटी, दांत दर्द, मसूड़ों में सूजन और खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं दांतों की अच्छी सेहत के लिए क्या करें-

Oral Health Care – Adopt these healthy habits to prevent dental problems; learn more about them.

दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

दिन में दो बार करीब दो मिनट तक ब्रश करें।

रोजाना फ्लॉस करें, ताकि दांतों के बीच फंसे भोजन और प्लाक को हटाया जा सके।

ब्रश करते समय दांतों के साथ-साथ मसूड़ों की भी हल्के हाथों से सफाई करें।

बहुत ज्यादा जोर लगाकर ब्रश न करें, क्योंकि इससे मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

मीठे खाद्य पदार्थों और शुगर वाले ड्रिंक्स का सेवन सीमित करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।

तंबाकू और धूम्रपान से बचें, क्योंकि इनसे ओरल हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता है।

कम से कम साल में एक बार डेंटिस्ट से चेकअप जरूर करवाएं।

जरूरत पड़ने पर डेंटिस्ट की सलाह के अनुसार प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाएं।

Oral Health Care – Adopt these healthy habits to prevent dental problems; learn more about them.

दांत और मसूड़ों से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

लगातार दांत में दर्द रहना

गर्म या ठंडी चीजों से तेज सेंसेटिविटी होना

बार-बार मसूड़ों से खून आना

मसूड़ों में सूजन या दर्द

दांतों पर काले या भूरे धब्बे दिखाई देना

कैविटी या दांतों में सड़न

दांतों का ढीला होना

खाना चबाने में परेशानी

लगातार मुंह से दुर्गंध आना

मुंह में कोई घाव या असामान्य बदलाव लंबे समय तक ठीक न हो, तो उसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ ओरल समस्याओं में शुरुआती चरण में दर्द या स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए समय-समय पर डेंटल चेकअप महत्वपूर्ण है।