Offbeat: ये है भारत का सबसे बड़ा श्मशान घाट, जहाँ 24 घंटे जलती रहती है चिताएं
pc: abplive
हिंदू धर्म में, जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी चिता को जला कर अंतिम संस्कार किया जाता है। अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाता है। जिस स्थान पर यह प्रक्रिया की जाती है, उसे श्मशान घाट कहा जाता है। पूरे भारत में, इस तरह के बहुत से श्मशान घाट है लेकिन सबसे बड़ा श्मशान घाट वाराणसी में स्थित है और इसे मणिकर्णिका घाट के नाम से जाना जाता है।
यह भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण श्मशान घाटों में से एक है। यहाँ प्रतिदिन 300 से अधिक दाह संस्कार किए जाते हैं, और यहाँ 24 घंटे ही चिताएं जलती रहती है।
भारत का सबसे बड़ा श्मशान घाट: मणिकर्णिका घाट
वाराणसी, जिसे काशी या बनारस के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है, माना जाता है कि यह 3,000 से 5,000 साल पुराना है। शहर में 84 घाट हैं, जिनमें से मणिकर्णिका घाट सबसे बड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ जिनका अंतिम संस्कार होता है उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है, यही वजह है कि पूरे भारत से कई लोग अपने अंतिम दिन वाराणसी में बिताना चाहते हैं।
मणिकर्णिका घाट पर हर समय चिता जलती रहती है। इस से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित है। एक पौराणिक कथा के अनुसार मणिकर्णिका घाट को माता पार्वती ने श्राप दिया था कि यहां कि आग कभी नहीं बुझेगी।
इस बारे में ये कहानी है कि इस स्थान पर एक पवित्र कुंड में स्नान करते समय, पार्वती की बाली पानी में गिर गई और बहुत अधिक ढूंढ़ने के बाद भी ये नहीं मिली। इससे क्रोधित होकर, पार्वती ने इस स्थान को श्राप दिया और कहा कि इसकी ज्वालाएँ कभी नहीं बुझेंगी। माना जाता है कि इसी से मणिकर्णिका नाम की उत्पत्ति हुई, जो खोई हुई मणि और कभी न बुझने वाली अग्नि का प्रतीक है।
