Offbeat: ये गलत काम किए तो मौत के बाद झेलनी पड़ेगी नर्क की खतरनाक यातनाएं

 
Offbeat: ये गलत काम किए तो मौत के बाद झेलनी पड़ेगी नर्क की खतरनाक यातनाएं

pc: indianews

गरुड़ पुराण मे मृत्यु के बाद की यात्रा का उल्लेख मिलता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मनुष्यों के कर्मों के आधार पर मरने के बाद उसे क्या यातनाएं मिलती है। गरुड़ पुराण धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उसी के आधार पर व्यक्ति को स्वर्ग या नर्क की प्राप्ति होती है। आत्मा को दूसरा शरीर कब मिलेगा, किस तरह के पाप से किस योनि में जन्म मिलता है, इन सभी बातों का विवरण भी गरुड़ पुराण में मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ कर्मों को बेहद ही बड़ा पाप माना गया है और इसके बाद लोगों को कई यातनाओं को झेलना पड़ता है।

जानिए उन कर्मों के बारे में

जीवहत्या

गरुड़पुराण के अनुसार नवजात शिशु और गर्भवती महिला की हत्या करना सबसे बड़ा पाप है। ऐसा व्यक्ति बहुत यातनाएं झेलता है।

स्त्रियों का अपमान

महाभारत काल में कौरवों ने भी यही गलती की थी और इसके कारण उनका विनाश हुआ। गरुड़ पुराण के अनुसार जो स्त्रियों का अपमान करता है उसे नर्क में तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है।

गरीबों का शोषण
जो लोग कमजोरों और गरीबों का शोषण करते हैं वे भी नर्क की यातनाएं झेलते हैं। ऐसे में आपको कभी ऐसे लोगों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

दूसरों का अनादर करना
अतिथि का अनादर, या घर आए अतिथि को भूखे भेजने पर भी आपको यातनाएं भोगनी पड़ेगी। इसके अलावा अपनी ख़ुशी के लिए दूसरों की खुशी छीन लेने वाला भी पापी होता है।

ग्रंथों का अपमान
जो व्यक्ति धार्मिक ग्रंथों, पूजा स्थलों और दैवीय स्थलों का मजाक उड़ाते हैं उसे भी पाप माना गया है। ऐसा करने वालों को भी नर्क में दंड भोगना पड़ता है।

मांस खाने वाला
भगवान की सेवा करने वाले लोगों को मांस नहीं खाना चाहिए और न ही मांस बेचना चाहिए। जानवरों की बलि देना और प्रकृति को नुकसान पहुंचाना भी पाप है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from indianews].

Tags