Offbeat: इस श्राप के कारण इतना प्रेम करने के बाद भी राधा कृष्ण नहीं हो पाए एक, झेलना पड़ा वियोग
PC: indianews
भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का प्रेम सबसे ऊपर है और आज भी उनका नाम साथ साथ लिया जाता है। भले ही दोनों पति पत्नी ना हो लेकिन राधा कृष्ण की साथ साथ पूजा की जाती है और उनका नाम भी साथ ही लिया जाता है। ब्रज क्षेत्र में आज भी राधा-कृष्ण के प्रेम की गाथाएं गाई जाती है।
लेकिन हम ये भी जानते हैं कि प्रेम करने के बाद भी श्रीकृष्ण और राधा जी का विवाह नहीं हो पाया। ऐसा एक श्राप के कारण हुआ था।
pc: HerZindagi
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार श्रीकृष्ण राधा जी की अनुपस्तिथि में विरजा नाम गोपी के साथ विहार कर रहे थे। राधा को ये देख कर गुस्सा आया तो उन्होंने विरजा को अपमानित किया। इतना ही नहीं राधा ने क्रोध में विरजा को धरती पर दरिद्र ब्राह्मण बनकर दुख भोगने का श्राप भी दे दिया।
यह सब कुछ श्रीकृष्ण के दोस्त सुदामा भी देख रहे थे। उन्हें राधा का इस तरह का व्यवहार बेहद ही अनुचित लगा। उन्होंने राधा को बहुत अधिक समझाने की कोशिश की लेकिन राधा नहीं समझी। इसके बाद उन्होंने सुदामा को भी असुर कुल में जन्म लेने का श्राप दे डाला।
PC: iChowk
तब सुदामा ने भी राधा को श्राप दिया कि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण से प्रेम के बाद भी वियोग सहना पड़ेगा और उनकी शादी नहीं हो पाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार सुदामा के इसी श्राप के कारण ही श्रीकृष्ण और राधा को वियोग झेलना पड़ा।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from indianews.
