New Year 2025: नए साल को शुभ बनाने के लिए रोज करें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत
pc: jagran
नए साल में लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए तरह तरह के उपाय आजमाते हैं। ऐसे में आप नए साल में कई उपाय आजमा कर नेगेटिव एनर्जी, पैसों की तंगी और लड़ाई-झगड़े की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
देवी-देवताओं से मिलेगा आशीर्वाद
नए साल में आपको सुबह उठ कर सबसे पहले ये काम करना चाहिए। उठने के बाद अपनी हथेलियों को देखें और कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' मंत्र का जप करें। इसके बाद आपको तीन बार अपने मुँह पर फेरना है /
हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती, और मूल भाग में भगवान विष्णु वास करते हैं। ऐसे में आप पर देवी देवताओं का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।
रोजाना करें ये काम
घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। रोजाना आपको सुबह शाम तुलसी की पूजा करनी चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। इस से वातावरण शुद्ध होगा और सुख शांति का माहौल रहेगा।
घर में रखें ये चीजें
घर में सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ाने के लिए आपको मोर पंख,कछुए की मूर्ति, कामधेनु गाय की मूर्ति रख सकते हैं। इन चीजों को वास्तु के अनुसार घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु दोष
अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह उठने के बाद पानी में नमक मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करना चाहिए। नेगेटिव एनर्जी को दूर रखने के लिए पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर पोछा भी लगा सकते हैं।
