Metro Token- अगर आपका मेट्रो टोकन खो जाएं, तो क्या यात्रा कर सकते हैं
दोस्तो आज के ट्रैफिक इतना ज्यादा हो गया हैं कि अधिकांश लोग मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं, जिसके लिए वो मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं या टिकट के तौर पर टोकन खरीदकर सफ़र कर सकते हैं। कई यात्री तब घबरा जाते हैं जब सफ़र के दौरान गलती से उनका मेट्रो टोकन खो जाता है। अगर कभी आपके साथ ऐसा होता है, तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है, आप तुरंत ये काम करें-
अगर सफ़र के दौरान आपका टोकन खो जाता है, तो सबसे पहले अपना सफ़र पूरा करें और अपने मंज़िल वाले स्टेशन पर उतरें।
मेट्रो स्टेशन के बाहर निकलने वाले गेट के पास बने हेल्प सेंटर या कस्टमर केयर डेस्क पर जाएँ।
मेट्रो अधिकारी को बताएँ कि आपका टोकन खो गया है।
जाँच के बाद, मेट्रो अधिकारी आपसे उस रूट के लिए लागू सबसे ज़्यादा किराया लेंगे।
सबसे ज़्यादा किराए के साथ-साथ, आपको ₹50 का जुर्माना भी देना होगा।
तो, अगर कभी आपका मेट्रो टोकन खो जाए, तो बस शांति से इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें और बिना घबराए ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी करें।
