Majhi Ladki Behin Yojana- इस दिन आएगी माझी लड़की बहिन योजना की अगली किस्त, जानिए पूरी डिटेल्स
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से बताया हैं कि भारतीय सरकार अपने देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती हैं। ऐसे में कई राज्य सरकारों ने महिलाओं के उत्थान और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं शुरू की हैं। ऐसी ही एक योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लड़की बहन योजना।

यह योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है, इस कार्यक्रम के तहत, महाराष्ट्र भर की महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में 1500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलती है।

सरकार पहले ही 1500 रुपये की पांच किस्तें वितरित कर चुकी है। दिवाली से पहले चौथी और पांचवीं किस्त एक साथ भेजी गई, जिसके परिणामस्वरूप लाभार्थियों को कुल 3000 रुपये का भुगतान हुआ।

फिलहाल, महिलाएं छठी किस्त के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अगली किस्त के समय को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। जब नई सरकार आ गई है, तो उम्मीद है कि माझी लड़की बहन योजना की अगली किस्त जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे महाराष्ट्र की महिलाओं को बहुत ज़रूरी वित्तीय सहायता मिलेगी।
