Maharashtra accident: पुणे हाईवे पर 40 से अधिक बारातियों को ले जा रही बस के पलटने से 5 लोगों की मौत, कई घायल
Fri, 20 Dec 2024
pc: kalingatv
पुणे-दिघी राजमार्ग पर तमहिनी घाट के कोंडेथर गांव में एक बस के संतुलन खोकर पलट जाने से एक बारात में शामिल कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में करीब 25 लोगों के घायल होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, घाट में चालक द्वारा तेज मोड़ लेने के कारण बस सड़क किनारे पलट गई। बस में 40 से अधिक बारात सवार थे। दुर्घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मानगांव के सब-डिविजनल अस्पताल (एसडीएच) भेजा। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
