Knowledge: गाड़ी के टायर पर क्यों होते हैं रबर के ये स्पाइक्स? ये है कारण

 
Knowledge: गाड़ी के टायर पर क्यों होते हैं रबर के ये स्पाइक्स? ये है कारण

pc: news24online

आपने देखा होगा कि टू या फॉर व्हीलर के नए टायरों की सतह पर छोटे-छोटे रबर के स्पाइक होते हैं। इन्हे अक्सर स्पाइक, टायर निब, गेट मार्क या निपर्स कहा जाता है, आमतौर पर नए टायरों पर देखे जाते हैं। कभी सोचा है कि आखिर ये टायरों पर क्यों होते हैं? इन्ही के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

टायरों पर रबर के स्पाइक कैसे बनते हैं

निर्माण प्रक्रिया के दौरान, ये रबर के स्पाइक प्राकृतिक रूप से बनते हैं। जब टायर बनाया जाता है तो उस दौरान लिक्विड रबर को एक सांचे में डाला जाता है, जिसमें रबर को हर कोने में समान रूप से फैलाने के लिए हवा का दबाव लगाया जाता है। जब गर्मी और हवा के दबाव का इस्तेमाल किया जाता है तो, कभी-कभी रबर और सांचे के बीच हवा के बुलबुले फंस सकते हैं, जिस से टायर की क्वालिटी खराब हो सकती हैं। इसे रोकने के लिए, मोल्ड में छोटे-छोटे वेंट के माध्यम से दबाव का उपयोग करके हवा को छोड़ा जाता है।

हवा का दबाव और रबर के स्पाइक का निर्माण

जब हवा इन छोटे-छोटे छेद से बाहर निकलती है तो कुछ रबर भी रिसता है, ठंडा होता है और छोटे-छोटे स्पाइक बन जाते हैं। ये स्पाइक्स टायर पर मोल्ड से निकाले जाने के बाद भी बने रहते हैं। इन स्पाइक्स से ये भी पता चलता है कि टायर बिल्कुल नया है और इस्तेमाल नहीं किया गया है।

क्या आपको टायर स्पाइक्स हटाने चाहिए

इन रबर स्पाइक्स का कोई उद्देश्य नहीं है, इसलिए इन्हें हटाना ज़रूरी नहीं है। ये व्हीकल की परफॉरमेंस को भी प्रभावित नहीं करते हैं और जब आप गाड़ी चलाते हैं तो कुछ समय इस्तेमाल के बाद स्वाभाविक रूप से घिस जाते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from news24online.

Tags