खुशखबरी! किसानों को इस तरह मिलेगी मुफ्त बिजली, क्लिक कर जान लें डिटेल्स

 
खुशखबरी! किसानों को इस तरह मिलेगी मुफ्त बिजली, क्लिक कर जान लें डिटेल्स

pc: newsnationtv

केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, ये लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। जिसके जरिए लोगों को आर्थिक राहत मिलती है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक ऐसी ही योजना शुरू की है जिसके जरिए बिजली बिल से राहत मिलेगी। दरअसल, प्रदेश सरकार 52 हजार किसानों को सौर ऊर्जा से संचालित पंप उपलब्ध कराने जा रही है। लेकिन इसका लाभ स्कीम के तहत ही मिलेगा।

इस संबंध में रिन्यूएबल एनर्जी विभाग के मीनिस्टर राकेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों को सोलर पंप के लिए सब्सिडी दे रही है। इसमें किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए केंद्र सरकार 30 प्रतिशत और बाकी के 30 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस योजना के तहत किसानों को भरपूर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। बिजली से जुड़ी सुविधाएं भी उन्हें मिलेगी

किसानों को करना होगा ये काम
इसके लिए किसानों को भी इसमें सहयोग करना है। किसान भाईयों को बोरवेल खुदवाने होंगे और बाकी का खर्च सरकार उठाएगी। सरकार पंप और सोलर पैनल की इंस्टॉलमेंट करेगी। पंप की पांच साल की और सोलर पैनल की 25 सालों की गारंटी है।

यह योजना किसानों को एकमुश्त निवेश के साथ दीर्घकालिक लाभ प्रदान करती है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से, यह किसानों को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान करते हुए कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती है।

ऐसे अवसरों से किसान अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। भारत में, किसानों को ऐतिहासिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई कई पहल उनकी वित्तीय स्थिति को बदल रही हैं।

उदाहरण के लिए, पीएम किसान मानधन योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना जैसी योजनाएं किसानों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और समर्थन सुनिश्चित करने में सहायक रही हैं। ये पहल किसानों को अपने लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने और देश के विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाती हैं।


Tags