Jokes: एक भैंस जंगल में घबराई हुई भागी जा रही थी , एक चूहे ने पूछा क्या हुआ बहन , कहां भागी जा रही हो, भैंस – जंगल में हाथी को पकड़ने पुलिस आई हुई है, पढ़ें आगे...
Joke 1:
पप्पू को रात में सोते समय एक मच्छर ने काट लिया…
पप्पू गुस्से में रात भर मच्छर के पीछे चप्पल लेकर
भागता रहा लेकिन मार नहीं पाया…
ऐसे करते-करते सुबह हो गयी…
पप्पू- चलो इसे मार तो नहीं पाया, लेकिन इस बात की
खुशी है कि रात भर मैंने इसे भी सोने नहीं दिया…
Joke 2:
मैंने आज गर्ल फ्रेंड से कहा तुम्हारा ,
नाम हाथ पे लिखूं या दिल पे…
तो वो बोली प्यार ही करते हो तो ,
प्रॉपर्टी के पेपर पर लिखो न…..
ये लड़कियाँ भी स्टार प्लस देख देख कर होशियार हो गई हॆ
Joke 3:
एक भैंस जंगल में घबराई हुई भागी जा रही थी ,
एक चूहे ने पूछा क्या हुआ बहन , कहां भागी जा रही हो
भैंस – जंगल में हाथी को पकड़ने पुलिस आई हुई है
चूहा – तो तुम क्यों भाग रही हो , तुम तो हाथी नहीं हो
भैंस – ये इंडिया है मियां , पकड़े गए तो 20 साल ये साबित करने में लग जायेंगे ,
कि मैं हाथी नहीं भैंस हूं . . हट तेरी की – ये सुनकर चूहा भी भागने लगा
Joke 4:
मुन्ना दौड़ा-दौड़ा आकर बोला,
मम्मी-पड़ोस वाले अंकल की बाईपास हो गई.!
अरे, सबेरे देखा तब तो ठीक थे…
तुरंत फोन लगाया तो पता चला…
कि उनकी काम वाली बाई,, 12वीं पास हो गई है.!
Joke 5:
जलते हुए रावण ने भीड़ से कहा….
रावण- सालो! तुम्हारी बीवी थोड़े ही उठायी थी
जो हर साल जलाते हो…!
भीड़ में से एक आदमी बोला….
“हमारी नहीं उठायी थी इसलिए ही तो जलाते हैं”
