Joint Pain- क्या आप भी जोड़ो के दर्द से परेशान हैं, जानिए इनकी वजह

 
Joint Pain – Are you also troubled by joint pain? Find out the causes.

दोस्तो एक जमाना था जब जोड़ो का दर्द केवल बुजुर्गों में ही देखा जाता था, लेकिन बात करें आज की तो यह युवाओँ में भी देखने को मिलता हैं, खेलकूद, जिम या ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों में यह परेशानी आम हो सकती है। इसके अलावा लगातार एक जैसी गतिविधियां करने या जोड़ों पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने से भी दर्द और सूजन हो सकती है। आइए जानते हैं कम उम्र में लोगों के जोड़ो में दर्द क्यों होता हैं,

Joint Pain – Are you also troubled by joint pain? Find out the causes.

कम उम्र में जोड़ों के दर्द के प्रमुख कारण

कम उम्र में जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

चोट या मोच: खेलते समय लगी चोट, मोच या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जोड़ों के आसपास दर्द और सूजन हो सकती है।

गाउट: शरीर में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने पर अचानक तेज दर्द और सूजन हो सकती है।

रूमेटाइड आर्थराइटिस: इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से जोड़ों पर हमला करने लगती है, जिससे दर्द और सूजन होती है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस: जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज के धीरे-धीरे खराब होने से दर्द और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है।

अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: ल्यूपस, फाइब्रोमायल्जिया, टेंडिनाइटिस, थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं और कुछ वायरल संक्रमण भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकते हैं।

Joint Pain – Are you also troubled by joint pain? Find out the causes.

किन लक्षणों में डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर जोड़ों के दर्द के साथ सूजन, लालिमा, गर्माहट या बुखार हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। चोट के बाद जोड़ का आकार बिगड़ जाए, अचानक बहुत ज्यादा सूजन आ जाए या दर्द इतना बढ़ जाए कि जोड़ को हिलाना मुश्किल हो, तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।