Hotel Hygiene Tips: क्या होटल में खाना खराब मिल रहा है, तो ऐसे करें पहचान

 
Hotel Hygiene Tips: Is the food at the hotel bad? Here’s how to tell.

दोस्तो आज हम किसी भी प्रकार के मौके जैसे जन्मदिन, सालगिरह, फैमिली डिनर या दोस्तों के साथ मिलने के लिए किसी रेस्टोरेंट पर ही जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट में सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं, बल्कि वहां की सफाई, स्टाफ की हाइजीन और खाना रखने का तरीका भी देखना जरूरी है, आइए जानते हैं आप कैसे पता कर सकते हैं कि होटल का खाना सही हैं या खराब

Hotel Hygiene Tips: Is the food at the hotel bad? Here’s how to tell.

1. खाने से अजीब गंध आ रही है

सबसे पहले खाने की गंध पर ध्यान दें। अगर भोजन से सड़ी, खट्टी या किसी तरह की असामान्य बदबू आ रही है, तो उसे खाने से बचें। तुरंत रेस्टोरेंट के मैनेजर या जिम्मेदार कर्मचारी को इसकी जानकारी दें।

2. स्टाफ की साफ-सफाई देखें

रेस्टोरेंट में खाना परोसने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है। अगर उनके हाथ या कपड़े गंदे दिखाई देते हैं या वे साफ-सफाई का ध्यान नहीं रख रहे हैं, तो यह रसोई की हाइजीन को लेकर भी चिंता का संकेत हो सकता है।

3. ग्रेवी या सब्जी का रंग देखें

खाने की ग्रेवी, सब्जी या दूसरी डिश का रंग सामान्य से अलग नजर आए तो सावधान रहें। बहुत ज्यादा बदला हुआ या असामान्य रंग खराब होने या गलत तरीके से स्टोर किए जाने का संकेत हो सकता है।

Hotel Hygiene Tips: Is the food at the hotel bad? Here’s how to tell.

4. स्वाद अजीब लगे तो खाना बंद कर दें

अगर खाने का स्वाद असामान्य, बहुत खट्टा या खराब लगे, तो उसे आगे खाने की कोशिश न करें। कई बार लोग पैसे बर्बाद होने के डर से थोड़ा खराब खाना भी खा लेते हैं।

5. प्लेट और बर्तनों की सफाई जांचें

खाना आने के बाद प्लेट, चम्मच, गिलास और सर्विंग बर्तनों को एक बार जरूर देखें। अगर बर्तन गंदे हैं या उनसे बदबू आ रही है, तो उन्हें बदलने के लिए कहें।

6. कच्चे और पके भोजन की स्टोरेज देखें

अगर रेस्टोरेंट में कच्ची सामग्री दिखाई देती है, तो देखें कि उसे सही तरीके से रखा गया है या नहीं। कच्चे और पके भोजन को गलत तरीके से रखने पर दूषित होने का खतरा बढ़ सकता है।