Home Loan Tips- क्या आपसे होम लोन की EMI नहीं दी जा रही हैं, तो अपनाएं ये टिप्स
दोस्तो दुनिया का हर इंसान चाहता हैं कि उसका एक छोटा सा घर हो, जिसके लिए वो कड़ी मैहनत करता हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से घर नहीं बना पाते है, फिर लोग होम लोन लेते हैं, जिसकी EMI हर महीने दी जाती हैं, जिससे आपको बाकी खर्चों को एडजस्ट करना पड़ता है। अगर आपकी EMI बहुत ज़्यादा लग रही है, तो घबराएँ नहीं। आज हम इस लेख के माध्यम बताएंगे की EMI कैसे चुका सकते है-
1. अपने लोन को रीफाइनेंस या ट्रांसफर करें
अगर कोई दूसरा बैंक कम इंटरेस्ट रेट दे रहा है, तो अपने लोन को रीफाइनेंस या ट्रांसफर करने के बारे में सोचें। लोन ट्रांसफर करने से आप समय के साथ हज़ारों रुपये बचा सकते हैं और तुरंत अपनी मंथली EMI कम कर सकते हैं।
2. अपने लोन की अवधि बढ़ाएँ
अगर आपकी EMI बहुत ज़्यादा है, तो लोन की अवधि बढ़ाने के बारे में अपने बैंक से बात करें। लंबी अवधि से आपकी मंथली किस्त कम हो जाती है, जिससे आपके बजट पर राहत मिलती है।
3. जब भी संभव हो प्रीपेमेंट करें
अपनी सैलरी इंक्रीमेंट, बोनस, या जमा की गई बचत का इस्तेमाल करके अपने लोन के प्रिंसिपल अमाउंट का कुछ हिस्सा प्रीपेमेंट करें। प्रीपेमेंट से आपकी EMI कम हो सकती है।
4. फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर नज़र रखें
अगर आपका फ्लोटिंग-रेट होम लोन है, तो RBI के रेपो रेट में होने वाले बदलावों पर अपडेट रहें। जब रेट कम होते हैं, तो बैंक भी आमतौर पर अपने इंटरेस्ट रेट कम कर देते हैं, जिससे आप अपनी EMI को रिवाइज करवा सकते हैं
5. अपनी EMI को रीस्ट्रक्चर करें
कई बैंक EMI रीस्ट्रक्चरिंग या फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शन देते हैं। अगर आपकी मौजूदा EMI आपके फाइनेंस पर दबाव डाल रही है, तो रीस्ट्रक्चरिंग से अस्थायी रूप से किस्त कम हो सकती है ।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from abplive
