Helmet Tips- हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना आपका ही हेलमेट बन जाएगा चोट की वजह

 
Helmet Tips- हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना आपका ही हेलमेट बन जाएगा चोट की वजह दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि सड़क पर दूपहियां वाहन चलाने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी हैं, ऐसे में अगर आप बाइक या स्कूटर के लिए हेलमेट सिर्फ ट्रैफिक चालान से बचने के लिए खरीद रहे हैं, तो यह बड़ी गलती हो सकती है। हेलमेट का असली उद्देश्य दुर्घटना के दौरान सिर को गंभीर चोटों से बचाना है। गलत हेलमेट आपकी सुरक्षा करने के बजाय जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हेलमेट खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान-  1. ISI सर्टिफिकेशन जरूर जांचें हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले उस पर ISI मार्क देखें। केवल स्टिकर देखकर भरोसा न करें, बल्कि वास्तविक प्रमाणन और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें। हमेशा विश्वसनीय ब्रांड और अधिकृत विक्रेता से हेलमेट खरीदें। 2. मजबूती और अंदर की पैडिंग देखें हेलमेट का बाहरी हिस्सा मजबूत होना चाहिए, ताकि दुर्घटना के दौरान प्रभाव को सहन कर सके। इसके अंदर मौजूद पैडिंग सिर को सुरक्षित रखने के साथ आरामदायक फिटिंग भी देती है।  3. वाइजर की गुणवत्ता पर दें ध्यान हेलमेट का वाइजर आंखों और चेहरे को धूल, हवा तथा बारिश से बचाता है। अच्छी गुणवत्ता वाला पॉलीकार्बोनेट वाइजर चुनें। बाजार में मुख्य रूप से चार तरह के वाइजर मिलते हैं: •	क्लियर वाइजर: सामान्य इस्तेमाल के लिए। •	स्मोक या टिंटेड वाइजर: तेज धूप में मददगार। •	मिरर या इरिडियम वाइजर: चमक कम करने में उपयोगी। •	डे-नाइट वाइजर: दिन और रात दोनों में इस्तेमाल के लिए। 4. हेलमेट पहनकर फिटिंग जांचें खरीदने से पहले हेलमेट पहनकर जरूर देखें। यह न ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही अत्यधिक टाइट। सिर हिलाने पर हेलमेट अपनी जगह से नहीं खिसकना चाहिए। 5. लॉक और चिन स्ट्रैप मजबूत होना चाहिए हेलमेट का लॉक और चिन स्ट्रैप मजबूत होना बेहद जरूरी है। खरीदने से पहले स्ट्रैप बांधकर देखें कि लॉक सही तरीके से बंद होता है या नहीं। हेलमेट पहनते समय स्ट्रैप हमेशा सुरक्षित रूप से बांधें।

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि सड़क पर दूपहियां वाहन चलाने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी हैं, ऐसे में अगर आप बाइक या स्कूटर के लिए हेलमेट सिर्फ ट्रैफिक चालान से बचने के लिए खरीद रहे हैं, तो यह बड़ी गलती हो सकती है। हेलमेट का असली उद्देश्य दुर्घटना के दौरान सिर को गंभीर चोटों से बचाना है। गलत हेलमेट आपकी सुरक्षा करने के बजाय जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हेलमेट खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान-

Helmet Tips- हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना आपका ही हेलमेट बन जाएगा चोट की वजह

1. ISI सर्टिफिकेशन जरूर जांचें

हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले उस पर ISI मार्क देखें। केवल स्टिकर देखकर भरोसा न करें, बल्कि वास्तविक प्रमाणन और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें। हमेशा विश्वसनीय ब्रांड और अधिकृत विक्रेता से हेलमेट खरीदें।

2. मजबूती और अंदर की पैडिंग देखें

हेलमेट का बाहरी हिस्सा मजबूत होना चाहिए, ताकि दुर्घटना के दौरान प्रभाव को सहन कर सके। इसके अंदर मौजूद पैडिंग सिर को सुरक्षित रखने के साथ आरामदायक फिटिंग भी देती है।

Helmet Tips- हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना आपका ही हेलमेट बन जाएगा चोट की वजह

3. वाइजर की गुणवत्ता पर दें ध्यान

हेलमेट का वाइजर आंखों और चेहरे को धूल, हवा तथा बारिश से बचाता है। अच्छी गुणवत्ता वाला पॉलीकार्बोनेट वाइजर चुनें। बाजार में मुख्य रूप से चार तरह के वाइजर मिलते हैं:

  • क्लियर वाइजर: सामान्य इस्तेमाल के लिए।
  • स्मोक या टिंटेड वाइजर: तेज धूप में मददगार।
  • मिरर या इरिडियम वाइजर: चमक कम करने में उपयोगी।
  • डे-नाइट वाइजर: दिन और रात दोनों में इस्तेमाल के लिए।

4. हेलमेट पहनकर फिटिंग जांचें

खरीदने से पहले हेलमेट पहनकर जरूर देखें। यह न ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही अत्यधिक टाइट। सिर हिलाने पर हेलमेट अपनी जगह से नहीं खिसकना चाहिए।

5. लॉक और चिन स्ट्रैप मजबूत होना चाहिए

हेलमेट का लॉक और चिन स्ट्रैप मजबूत होना बेहद जरूरी है। खरीदने से पहले स्ट्रैप बांधकर देखें कि लॉक सही तरीके से बंद होता है या नहीं। हेलमेट पहनते समय स्ट्रैप हमेशा सुरक्षित रूप से बांधें।