Helmet Purchase Tips- क्या नया हेलमेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

 
Helmet Purchase Tips- क्या नया हेलमेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

दोस्तो अगर हम हाल ही के सालों की बात करें तो देश में सड़क हादसों में तेजी से वृध्दि हुई है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गई है। चाहे आप रोज़ाना गाड़ी चलाते हों या कभी-कभी, अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनना अपनी जान बचाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। सभी हेलमेट एक जैसी सुरक्षा नहीं देते। सही हेलमेट के लिए इन बातों का रखें विशेष ख्याल- 

1. हमेशा ISI सर्टिफ़िकेशन देखें

पक्का करें कि आप जो हेलमेट खरीद रहे हैं, उस पर ISI (IS 4151) सर्टिफ़िकेशन का निशान हो। यह इस बात की गारंटी देता है कि हेलमेट भारत में तय किए गए सुरक्षा मानकों को पूरा करता है और भरोसेमंद सुरक्षा देता है।

2. हेलमेट का फ़िट होना बहुत ज़रूरी है

हेलमेट न तो बहुत ज़्यादा टाइट होना चाहिए और न ही बहुत ज़्यादा ढीला। यह आपके सिर पर आराम से फ़िट होना चाहिए, जिससे आपको कोई तकलीफ़ न हो।

3. हेलमेट का स्थिर होना ज़रूरी है

जब आप हेलमेट पहनें, तो अपने सिर को थोड़ा हिलाकर देखें। एक अच्छा हेलमेट अपनी जगह पर मज़बूती से टिका रहेगा और इधर-उधर नहीं हिलेगा।

4. आरामदायक अंदरूनी पैडिंग

हेलमेट के अंदर की पैडिंग मुलायम, हवादार और पसीना सोखने वाली होनी चाहिए। इससे आपको आराम मिलता है, खासकर लंबी यात्राओं के दौरान।

5. मज़बूत और आसान लॉकिंग सिस्टम

हेलमेट का स्ट्रैप और लॉक करने का सिस्टम मज़बूत और आसानी से बंद होने वाला होना चाहिए। एक कमज़ोर लॉक दुर्घटना के समय हेलमेट की सुरक्षा क्षमता को कम कर सकता है।

Tags