Health Tips- प्रतिदिन की ये आदतें गट हेल्थ और पाचन को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें, आइए जानें इनके बारे में

 
Health Tips – These daily habits harm gut health and digestion; let’s find out more about them.

दोस्तो हमारी तेज तर्रार जीवनशैली के कारण हम अपने खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जो पेट और आंतों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं, पेट दर्द, भारीपन, सीने में जलन, एसिडिटी, कब्ज और जी मिचलाने जैसी समस्याएं बार-बार परेशान कर रही हैं तो आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें इसकी वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौनसी आदतों की वजह से गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता हैं-\

Health Tips – These daily habits harm gut health and digestion; let’s find out more about them.

1. ज्यादा Processed Food खाना

चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स, फास्ट फूड और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन आंतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इनमें अक्सर फाइबर की मात्रा कम होती है।

चीनी, नमक और अस्वास्थ्यकर वसा अधिक हो सकती है।

कई पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में प्रिजर्वेटिव भी होते हैं।

इनका अधिक सेवन आंतों के माइक्रोबायोम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

इसलिए रोजाना के भोजन में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और अन्य फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहतर है।

2. खाना समय पर न खाना

नाश्ता छोड़ना, भोजन के बीच बहुत लंबा अंतर रखना या रात का खाना बहुत देर से खाना पाचन तंत्र के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

अनियमित भोजन की आदतें पाचन प्रक्रिया और पेट में एसिड के सामान्य संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं। कोशिश करें कि भोजन का समय लगभग नियमित रहे और रात का खाना सोने से काफी पहले कर लिया जाए।

Health Tips – These daily habits harm gut health and digestion; let’s find out more about them.

3. पर्याप्त पानी न पीना

शरीर और पाचन तंत्र के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी है। कम पानी पीने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है और मल कठोर हो सकता है।

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

प्यास लगने का इंतजार करने के बजाय नियमित अंतराल पर पानी लेते रहें।

गर्मी, शारीरिक गतिविधि और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार पानी की मात्रा रखें।

4. देर रात तक जागना

रात में लंबे समय तक मोबाइल या अन्य स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए जागते रहना नींद की गुणवत्ता और शरीर की सामान्य दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। नींद की कमी और तनाव का असर पाचन पर भी पड़ सकता है।

बेहतर Gut Health के लिए समय पर रात का खाना खाने के साथ नियमित सोने और जागने की आदत बनाना जरूरी है।

5. लंबे समय तक बैठे रहना

लगातार बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधि की कमी भी पाचन संबंधी परेशानियों से जुड़ी हो सकती है। लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ सकती है।

सुबह या शाम हल्की एक्सरसाइज करें।

काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें।

लंबे समय तक लगातार बैठने के बजाय कुछ देर टहलें।

रोजाना अपनी क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।

Gut Health बेहतर रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

संतुलित और फाइबरयुक्त भोजन करें।

पर्याप्त पानी पिएं।

भोजन का समय नियमित रखें।

देर रात तक जागने से बचें।

रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधि के लिए निकालें।

बार-बार होने वाली पाचन संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें।