Health Tips- बिस्तर के साथ भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानिए इनके बारें में
दोस्तो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए न केवल जीवनशैली और खान पान अच्छा होना चाहिए, बल्कि पर्याप्त नींद की जरूरत होती हैं, इसके लिए केवल सोने का समय ही नहीं, बल्कि बेडरूम का माहौल और बिस्तर के आसपास रखी चीजें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अक्सर लोग सुविधा के लिए मोबाइल, लैपटॉप, खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान अपने बेड के पास रख लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इन चीजों से नींद खराब होती हैं, आइए जानते हैं कौनसी चीजें बिस्तर के पास नहीं रखनी चाहिए-

1. मोबाइल फोन और लैपटॉप
कई लोगों को मोबाइल फोन या लैपटॉप अपने तकिए के पास रखकर सोने की आदत होती है। ऐसा करने से बचना चाहिए। खासकर इन डिवाइस को बिस्तर पर रखकर चार्जिंग बिल्कुल न करें। खराब बैटरी या चार्जिंग उपकरण के कारण ओवरहीटिंग और आग लगने का खतरा हो सकता है।
2. खाने-पीने की चीजें
बिस्तर के पास या आसपास बचा हुआ खाना रखना ठीक नहीं है। इससे चींटियां, कॉकरोच और अन्य कीड़े आकर्षित हो सकते हैं। वहीं, देर रात बार-बार स्नैक्स खाने की आदत भी सेहत और नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

3. गंदे कपड़े
बेड के पास रखी कुर्सी या बिस्तर के नीचे गंदे कपड़े जमा करना आम आदत है। लेकिन ऐसा करने से कमरे में गंदगी और दुर्गंध फैल सकती है। नमी वाले कपड़ों में फफूंद और सूक्ष्मजीव पनपने की आशंका भी रहती है।
4. जलती हुई अगरबत्ती और सुगंधित मोमबत्तियां
कई लोग अच्छी खुशबू के लिए सोने से पहले अगरबत्ती या सुगंधित मोमबत्तियां जलाते हैं। लेकिन इन्हें जलता हुआ छोड़कर कभी न सोएं। इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। सोने से पहले इन्हें पूरी तरह बुझाना जरूरी है।
5. अलार्म घड़ी और नुकीली चीजें
बेडसाइड टेबल पर अलार्म घड़ी रखना सुविधाजनक है, लेकिन ऐसी घड़ी की टिक-टिक आवाज कुछ लोगों की नींद में खलल डाल सकती है। इसे इतनी दूरी पर रखें कि अलार्म आसानी से सुनाई दे, लेकिन उसकी आवाज लगातार परेशान न करे।
