Health Tips-  इंसान को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां कच्ची, जानिए इसकी वजह

 
Health Tips-  इंसान को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये सब्जियां कच्ची, जानिए इसकी वजह

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि सब्जियां हमारे आहार का अहम स्त्रोत हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भरी हुई होती हैं, हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, हर सब्ज़ी में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का एक अनोखा मेल होता है जो हमारी पूरी सेहत को बेहतर बनाता है। हालाँकि कच्ची सब्ज़ियों को अक्सर ज़्यादा पौष्टिक माना जाता है, लेकिन सभी सब्ज़ियों को बिना पकाए खाना सुरक्षित नहीं होता। आइए जानते हैं किन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए- 

1. पत्तागोभी (Cabbage)

पत्तागोभी का इस्तेमाल आमतौर पर सलाद, नूडल्स और मोमोज़ में किया जाता है। एक पत्तेदार सब्ज़ी होने के नाते, इस पर अक्सर भारी मात्रा में कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है,इसे कच्चा खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले पका लेना बेहतर है।

2. चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर अपने सेहत से जुड़े फ़ायदों के लिए जाना जाता है और यह सलाद में इस्तेमाल होने वाली एक लोकप्रिय चीज़ है। चूँकि यह ज़मीन के नीचे उगता है, इसलिए यह मिट्टी से कीटनाशकों और भारी धातुओं को सोख सकता है, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

3. मशरूम (बटन मशरूम)

कच्चे मशरूम को अक्सर सीधे सैंडविच और सलाद में डाल दिया जाता है, लेकिन इन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, कच्चे मशरूम में मौजूद कुछ खास तत्व ज़हरीलेपन का खतरा पैदा कर सकते हैं। 

4. शिमला मिर्च (Bell Peppers/Capsicum)

शिमला मिर्च को आमतौर पर सलाद में कच्चा खाया जाता है, लेकिन कभी-कभी इसके बीजों में नुकसानदायक चीज़ें हो सकती हैं, जिनमें परजीवी (parasites) का खतरा भी शामिल है। सलाह दी जाती है कि इसे खाने से पहले इसके बीज निकाल दें और इसे हल्का भाप दें या गर्म पानी में भिगोकर रखें।

5. पालक (Spinach)

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, लेकिन इसमें ऑक्सालेट भी होते हैं, जो आयरन को शरीर में सोखने में रुकावट डाल सकते हैं और गुर्दे की पथरी का खतरा बढ़ा सकते हैं। 

 

Tags