Health Tips- घर में भी बना सकते हैं बाजार जैसा पीनट बटर, जानिए पूरी प्रक्रिया

 
Health Tips- घर में भी बना सकते हैं बाजार जैसा पीनट बटर, जानिए पूरी प्रक्रिया दोस्तो आज के दूषित वातावरण में लोग हेल्दी रहने के लिए कई प्रकार की चीजें अपने आहार में शामिल करते हैं, जिनमें पीनट बटर मसाला भी हैं, जो बाजार में महंगा मिलता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। कई पैकेज्ड पीनट बटर में अतिरिक्त चीनी, तेल और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका टेक्सचर काफी क्रीमी बनता है। Homemade Peanut Butter बनाने में कितना समय लगेगा? तैयारी का समय: 10 मिनट  कुकिंग/रोस्टिंग समय: करीब 10 मिनट  मात्रा: लगभग 250 ग्राम  Peanut Butter बनाने के लिए सामग्री 200 ग्राम बिना नमक वाली मूंगफली  ¼ चम्मच नमक  2 चम्मच शहद  2 टेबलस्पून पीनट ऑयल या देसी घी  6–7 खजूर, कटे हुए  घर पर Peanut Butter बनाने की आसान विधि 1. मूंगफली को भूनें सबसे पहले बिना तेल के मूंगफली को मीडियम-लो आंच पर करीब 8–10 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें। मूंगफली से अच्छी खुशबू आने लगे और उसके छिलके हल्के चटकने लगें तो समझें कि यह अच्छी तरह भुन गई है। 2. मूंगफली को ठंडा करें भुनी हुई मूंगफली को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे किसी साफ कपड़े में रखकर रगड़ें और छिलके अलग कर लें। 3. मूंगफली का पेस्ट तैयार करें छिली हुई मूंगफली को मिक्सर-ग्राइंडर में डालकर पीसें। कुछ समय बाद मूंगफली अपना प्राकृतिक तेल छोड़ने लगेगी और धीरे-धीरे इसका पेस्ट क्रीमी होने लगेगा। 4. बाकी सामग्री मिलाएं अब इसमें नमक, शहद, कटे हुए खजूर और पीनट ऑयल या देसी घी डालें। 5. दोबारा ब्लेंड करें सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण बिल्कुल स्मूद और क्रीमी न हो जाए। आपका घर का बना पीनट बटर तैयार है। 6. सही तरीके से स्टोर करें तैयार पीनट बटर को साफ कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इस्तेमाल करते समय हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। Peanut Butter में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग: 22.5 ग्राम प्रोटीन  4.8 ग्राम फाइबर  49 मिलीग्राम कैल्शियम  1.73 मिलीग्राम आयरन  169 मिलीग्राम मैग्नीशियम  339 मिलीग्राम फॉस्फोरस  564 मिलीग्राम पोटैशियम  2.54 मिलीग्राम जिंक  1.86 मिलीग्राम मैंगनीज  4.1 माइक्रोग्राम सेलेनियम  इसके अलावा इसमें फैटी एसिड और कुछ बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी पाए जाते हैं।

दोस्तो आज के दूषित वातावरण में लोग हेल्दी रहने के लिए कई प्रकार की चीजें अपने आहार में शामिल करते हैं, जिनमें पीनट बटर मसाला भी हैं, जो बाजार में महंगा मिलता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। कई पैकेज्ड पीनट बटर में अतिरिक्त चीनी, तेल और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका टेक्सचर काफी क्रीमी बनता है।

Health Tips: You can make market-style peanut butter at home too—here is the complete process.

Homemade Peanut Butter बनाने में कितना समय लगेगा?

तैयारी का समय: 10 मिनट

कुकिंग/रोस्टिंग समय: करीब 10 मिनट

मात्रा: लगभग 250 ग्राम

Peanut Butter बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम बिना नमक वाली मूंगफली

¼ चम्मच नमक

2 चम्मच शहद

2 टेबलस्पून पीनट ऑयल या देसी घी

6–7 खजूर, कटे हुए

घर पर Peanut Butter बनाने की आसान विधि

1. मूंगफली को भूनें
सबसे पहले बिना तेल के मूंगफली को मीडियम-लो आंच पर करीब 8–10 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें। मूंगफली से अच्छी खुशबू आने लगे और उसके छिलके हल्के चटकने लगें तो समझें कि यह अच्छी तरह भुन गई है।

2. मूंगफली को ठंडा करें
भुनी हुई मूंगफली को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे किसी साफ कपड़े में रखकर रगड़ें और छिलके अलग कर लें।

3. मूंगफली का पेस्ट तैयार करें
छिली हुई मूंगफली को मिक्सर-ग्राइंडर में डालकर पीसें। कुछ समय बाद मूंगफली अपना प्राकृतिक तेल छोड़ने लगेगी और धीरे-धीरे इसका पेस्ट क्रीमी होने लगेगा।

Health Tips: You can make market-style peanut butter at home too—here is the complete process.

4. बाकी सामग्री मिलाएं
अब इसमें नमक, शहद, कटे हुए खजूर और पीनट ऑयल या देसी घी डालें।

5. दोबारा ब्लेंड करें
सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण बिल्कुल स्मूद और क्रीमी न हो जाए। आपका घर का बना पीनट बटर तैयार है।

6. सही तरीके से स्टोर करें
तैयार पीनट बटर को साफ कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इस्तेमाल करते समय हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें।

Peanut Butter में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, 100 ग्राम पीनट बटर में लगभग:

22.5 ग्राम प्रोटीन

4.8 ग्राम फाइबर

49 मिलीग्राम कैल्शियम

1.73 मिलीग्राम आयरन

169 मिलीग्राम मैग्नीशियम

339 मिलीग्राम फॉस्फोरस

564 मिलीग्राम पोटैशियम

2.54 मिलीग्राम जिंक

1.86 मिलीग्राम मैंगनीज

4.1 माइक्रोग्राम सेलेनियम

इसके अलावा इसमें फैटी एसिड और कुछ बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी पाए जाते हैं।