Health Tips- किन लोगो को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा, जानिए इसकी वजह

 
Health Tips- किन लोगो को नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा, जानिए इसकी वजह

दोस्तो हिंदुओं के लिए नवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, जो माता रानी को समर्पित हैं, इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और केवल फलाहार का ही सेवन करते हैं, यानी ऐसे भोजन का सेवन करते हैं जो व्रत के दौरान खाने की अनुमति होती है। इनमें आमतौर पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल, आलू और फल जैसी चीज़ें शामिल होती हैं। 

कुट्टू का आटा नवरात्रि के व्रत के दौरान सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज़ों में से एक है। लोग इससे कुट्टू की पूरी, पकौड़े और पराठे जैसी चीज़ें बनाते हैं। लेकिन कुछ लोगो के लिए इनका सेवन नुकसानदायक होता हैं-

1. एलर्जी वाले लोग

कुछ लोगों को कुट्टू के आटे से एलर्जी हो सकती है। इसे खाने से त्वचा में खुजली, चकत्ते या सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। तो बेहतर यही है कि आप इसे न खाएं।

2. कमज़ोर पाचन वाले लोग

कुट्टू का आटा कभी-कभी पेट के लिए भारी हो सकता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र नाज़ुक होता है, उन्हें इसे खाने के बाद पेट में भारीपन, पेट दर्द, पेट फूलना या एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

3. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

कुट्टू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए इसे ज़्यादा मात्रा में खाना उनकी हालत को और खराब कर सकता है।

4. किडनी की समस्या वाले लोग

में मौजूद कुछ पोषक तत्व किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं, जिससे उनकी पहले से मौजूद समस्याएँ और बढ़ सकती हैं।

5. छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग लोग

स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों को कुट्टू का आटा बहुत कम मात्रा में देना चाहिए, क्योंकि उनके पाचन तंत्र को इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है।

Tags