Health Tips- स्वास्थ्य के लिए किस पोश्चर में सोना बेस्ट है, पीठ के बल या पेट के बल
दोस्त जैसा कि हम सब जानते हैं कि स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए हमें प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी हैं, लेकिन आज की भागदौड़ और कामकाज भरे जीवन की वजह से लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते है, नींद पूरी करने के लिए सोने का सही तरीका पता होना चाहिए, यह रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रखने, आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करने और अच्छी नींद पक्का करने में ज़रूरी भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं आपको किस पोश्चर में सोना चाहिए-
1. पीठ के बल सोना
पीठ के बल सोना आम तौर पर सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह आपके सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीध में रखता है, जिससे दर्द और तनाव का खतरा कम होता है।
2. बाईं करवट सोना
बाईं करवट सोना खास तौर पर डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। यह एसिड रिफ्लक्स को कम करने, शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है, और इसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित पोज़िशन माना जाता है।
3. पेट के बल सोने की सलाह क्यों नहीं दी जाती
पेट के बल सोना आम तौर पर सबसे कम हेल्दी पोज़िशन माना जाता है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी पर ज़्यादा दबाव डालता है और आपकी गर्दन को लंबे समय तक मुड़ने के लिए मजबूर करता है
