Health Tips- स्वास्थ्य के लिए कौनसा नट सही है, पिस्ता या बादाम

 
Health Tips- स्वास्थ्य के लिए कौनसा नट सही है, पिस्ता या बादाम

दोस्तो सर्दियों का मौसम हमें भीषण गर्मी से राहत प्रदान करता हैं, लेकिन इस सर्द मौसम में हमारी इम्यूनिटी पॉवर कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती है। ऐसे इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए लोग सूखे मेवे का सेवन करते है, लेकिन अक्सर मन में सवाल उठता हैं बादाम पिस्ता में दोनों में से कौनसा सेहत के लिए फायदेमंद हैं, आइए जानें- 

कैलोरी और फैट की मात्रा: पिस्ता में बादाम की तुलना में थोड़ी कम कैलोरी और कम फैट होता है, जो उन्हें वज़न कंट्रोल के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनाता है। दूसरी ओर, बादाम ज़्यादा एनर्जी देते हैं, जो दिन के दौरान एनर्जी बूस्ट की ज़रूरत होने पर काम आ सकता है।

पाचन स्वास्थ्य: बादाम की तुलना में पिस्ता में ज़्यादा फाइबर होता है। यह हेल्दी पाचन तंत्र बनाए रखने में मदद करता है ।

त्वचा और इम्यूनिटी: बादाम विटामिन E का एक बेहतरीन सोर्स हैं, जो त्वचा के सूखेपन से बचाता है, त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखता है और ठंडे मौसम में इम्यूनिटी को मज़बूत करता है।

आँखों का स्वास्थ्य: पिस्ता में दो ज़रूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आँखों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं, जो सर्दियों में खास तौर पर ज़रूरी है जब सूरज की रोशनी कम मिलती है।

दिल का स्वास्थ्य: बादाम और पिस्ता दोनों ही दिल के लिए फायदेमंद हैं। बादाम, अपने मोनोअनसैचुरेटेड फैट के साथ, कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Tags