Health Tips- किडनी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गर्मी में किन चीजों का करें सेवन, आइए जानें
दोस्तो चिलचिलाती गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर से पानी बहुत अधिक निकल जाता है, जिससे किडनी पर ज़्यादा दबाव पड़ सकता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, किडनी में पथरी और किडनी से जुड़ी दूसरी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं गर्मी में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन-
खीरा और ककड़ी
खीरा और ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी होता है और ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। ये शरीर से बेकार चीज़ों और ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालकर किडनी के सही तरीके से काम करने में भी मदद करते हैं।
तरबूज़
तरबूज़ में पानी, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने, पानी की कमी पूरी करने और किडनी को नुकसान पहुँचाने वाली चीज़ों को नैचुरली बाहर निकालने में मदद करता है।
नारियल पानी
गर्म मौसम में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने के लिए नारियल पानी एक बहुत ही बढ़िया नैचुरल ड्रिंक है।
लौकी और तोरी
इनमें सोडियम कम होता है, ये आसानी से पच जाती हैं और इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो इन्हें किडनी की सेहत के लिए बहुत अच्छा बनाता है।
अपनी डाइट में दही शामिल करें
दही शरीर को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गर्मियों में इसे सही मात्रा में खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पूरी सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
नींबू पानी
नींबू में पाया जाने वाला सिट्रेट किडनी में पथरी बनने का खतरा कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही यह शरीर को तरोताज़ा भी रखता है।
