Health Tips- क्या मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो अपनाएं ये तरीका
दोस्तो अगर हम आज के युवाओं की बात करें तो अधिकांश युवा मुंह की बदबू से परेशान हैं, जिसकी वजह से कई बार लोगों को सामाजिक परिस्थितियों में शर्मिंदगी या असहजता महसूस हो सकती है। च्युइंग गम, माउथ फ्रेशनर और माउथवॉश से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन इनका असर अक्सर स्थायी नहीं होता। लेकिन दोस्तो आप कुठ घरेलू नुस्खों से इससे निजात पा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-

लौंग और दालचीनी का रिंस कैसे बनाएं?
करीब 250 मिलीलीटर पानी लें।
इसमें 4–5 लौंग हल्की कुटी हुई डालें।
इसके साथ करीब 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालें।
मिश्रण को मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक उबालें।
गैस बंद करके बर्तन को ढक दें और कुछ देर इसे रहने दें।
पानी गुनगुना होने पर इसे छान लें।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
तैयार मिश्रण का एक घूंट मुंह में लेकर करीब 30–40 सेकंड तक अच्छी तरह कुल्ला करें। इसके बाद सिर थोड़ा पीछे करके लगभग 20 सेकंड तक गरारे करें और फिर इसे थूक दें।
डॉक्टर जैदी के अनुसार, इस रिंस का इस्तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है—सुबह ब्रश करने के बाद और रात में सोने से पहले।
लौंग और दालचीनी क्यों मानी जाती हैं फायदेमंद?
लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं। वहीं दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड (Cinnamaldehyde) पाया जाता है, जो कुछ प्रकार के बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी माना जाता है।
हालांकि, यह घरेलू उपाय Bad Breath के हर कारण का इलाज नहीं करता। लगातार बनी रहने वाली दुर्गंध के पीछे दांतों या मसूड़ों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
Bad Breath से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
रोजाना जीभ की अच्छी तरह सफाई करें।
पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें, क्योंकि मुंह का सूखापन दुर्गंध को बढ़ा सकता है।
दांतों के बीच फंसे भोजन को हटाने के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें।
नियमित रूप से ब्रश करें और ओरल हाइजीन का ध्यान रखें।
अगर सांसों की दुर्गंध लंबे समय तक बनी रहती है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें।

कब डॉक्टर या डेंटिस्ट से संपर्क करें?
अगर Bad Breath के साथ दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों में सूजन या अन्य ओरल समस्या भी हो, तो डेंटिस्ट से जांच करवाना बेहतर है। लगातार रहने वाली दुर्गंध किसी अन्य दंत या स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है।
