Health Tips- लू से बचना हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

 
Health Tips- लू से बचना हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

दोस्तो मार्च शुरु होने के साथ गर्मियों का मौसम शुरु हो गया था जिसके साथ तेज़ धूप और गर्म हवाएँ आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं, जिससे अक्सर 'हीटस्ट्रोक' (लू लगना) हो जाता है। इस स्थिति के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), थकान, चक्कर आना और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएँ हो सकती हैं। इससे बचने का आसान तरीका हैं, प्याज़। हर रसोई में आसानी से मिलने वाली प्याज़ के कई फ़ायदे हैं, जो आपके शरीर को तेज़ गर्मी का सामना करने में मदद कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे लू से बच सकते हैं- 

पोषक तत्वों से भरपूर: प्याज़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

शरीर का तापमान नियंत्रित करता है: इसमें ठंडक देने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं, जो गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करते हैं।

हीटस्ट्रोक से बचाव: रोज़ाना प्याज़ खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

शरीर में पानी की कमी पूरी करता है: प्याज़ शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को रोकने में मदद करता है, जो कि गर्मी में होने वाली एक आम समस्या है।

कच्चा खाना सबसे फ़ायदेमंद: अपने रोज़ के सलाद में कच्ची प्याज़ शामिल करना, इसके फ़ायदे पाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है।

प्याज़ के रस के फ़ायदे: प्याज़ का रस पीना भी, शरीर को गर्मी से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार माना जाता है।

Tags