Health Tips- इस फल में होता हैं 95 फीसदी पानी, गर्मी में रखता हैं हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में स्वस्थ और हाइड्रेट रहने के लिए हमें पानी की आवश्यकता होती हैं औऱ शरीर को अंदरूनी ठंड देने के लिए फल हमारे सबसे अच्छे साथी हो सकती हैं, रसीले फल न केवल शरीर में कम हुए पानी की भरपाई करते हैं, बल्कि ज़रूरी पोषक तत्व भी देते हैं जो पूरी सेहत और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं, आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिनमें 90 फिसदी पानी की मात्रा होती हैं, आइए जानें इनके बारे में-
पोषक तत्वों का खज़ाना
गर्मियों के फल विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। इन्हें अपनी रोज़ की डाइट में शामिल करने से आप तेज़ गर्मी में भी तरोताज़ा और पोषित महसूस करते हैं।
टमाटर, खीरा, तरबूज़ और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थ गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी ध्यान रखते हैं।
तरबूज़:
तरबूज़ गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है, जिसमें 95% तक पानी होता है। इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होने के कारण यह पूरे दिन शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए एकदम सही है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को तरोताज़ा करता है
तरबूज़ में विटामिन A और C जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने, शरीर को इन्फेक्शन से बचाने और आपको तरोताज़ा व ऊर्जावान महसूस कराने में मदद करते हैं।
तरबूज़ का वैश्विक उत्पादन
दुनिया भर के कई देशों में तरबूज़ की खेती की जाती है। हालाँकि, एक देश ऐसा है जो सबसे बड़ा उत्पादक है।
