Health Tips- ब्रेस्ट कैंसर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करने से हो सकता हैं नुकसान
दोस्तो अगर हम आज की बात करें तो कैंसर एक वैश्विक और जानलेवा बीमारी बन गई है, जिससे हर साल लाखों जानें जाती हैं, जिनमे ब्रेस्ट कैंसर एक आम बात हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान से जान बचाई जा सकती है। जब इसे शुरुआती स्टेज में पहचाना जाता है, तो इलाज ज़्यादा असरदार होता है और ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में-
1. ब्रेस्ट में गांठ का होना
ब्रेस्ट में नई गांठ या मास होना सबसे आम लक्षणों में से एक है। ये गांठें अक्सर दर्द रहित, सख्त और अनियमित किनारों वाली होती हैं, लेकिन नरम या कोमल गांठों की भी डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
2. ब्रेस्ट की त्वचा में बदलाव
ब्रेस्ट की त्वचा पर लालिमा, डिंपल पड़ना, सिकुड़न, मोटा होना, या संतरे के छिलके जैसी बनावट जैसे बदलावों पर ध्यान दें।
3. ब्रेस्ट के आकार या बनावट में बदलाव
एक ब्रेस्ट के आकार या बनावट में अचानक बदलाव, दिखाई देने वाली सूजन, या असामान्य विषमता किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है और इसकी जांच करवानी चाहिए।
4. निप्पल में बदलाव या डिस्चार्ज
निप्पल का अंदर की ओर धंसना, असामान्य दर्द, या निप्पल से डिस्चार्ज—खासकर खून के धब्बे वाला, पीला, या दूधिया तरल पदार्थ—एक गंभीर लक्षण हो सकता है और इसके लिए डॉक्टरी सलाह की ज़रूरत है।
5. लगातार दर्द या बेचैनी
ब्रेस्ट या बगल के हिस्से में लगातार दर्द जो मासिक धर्म चक्र से संबंधित नहीं है, उसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, भले ही दर्द हमेशा कैंसर का शुरुआती संकेत न हो।
