Health Tips- किडनी खराब होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो किडनी हमारे शरीर के सबसे प्रमुख अंगों में से एक हैं, जो नेचुरल फिल्टर की तरह काम करते हैं, टॉक्सिन्स, ज़्यादा फ्लूइड को हटाते हैं और खून को साफ करते हैं। लेकिन खराब खान पान औऱ जीवनशैली की वजह से हमारी किडनी पर बुरा असर होता हैं, जब यह बुरा असर हद से ज्यादा हो जाता है तो शरीर कुछ संकेत देता है, आइए जानतचे हैं किडनी खराब होने के संकेतों के बारे में-
आँखों के नीचे सूजन:
अगर आपको अपनी आँखों के नीचे सूजन या पफीनेस दिखे, खासकर सुबह, तो यह फ्लूइड रिटेंशन का संकेत हो सकता है—जो किडनी खराब होने का एक आम शुरुआती संकेत है।
चेहरे पर सूजन:
चेहरे पर अचानक सूजन भी किडनी की समस्याओं के कारण शरीर में फ्लूइड बैलेंस ठीक न होने का संकेत हो सकती है।
पीलापन और थकान:
किडनी फेल होने से एनीमिया हो सकता है, यह एक ऐसी स्थिति है जो लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होती है।
