Health Tips- हाई ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना हो सकता हैं मुसिबत
दोस्तो आज के युवा जीवन की भागदौड़ और कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान औऱ जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब खाने की आदतों की वजह से डायबिटीज के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। जिससे आज हर तीसरा इंसान ग्रसित हैं, इसे ठीक नहीं किया जा सकता हैं, बस आप जीवनशैली में बदलाव कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं, आइए जानते हैं डायबिटीज की शुरुआत होने के लक्षणों के बारे में, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का महत्व
डायबिटीज वाले लोगों के लिए, ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखना बहुत ज़रूरी है। अगर ब्लड शुगर लंबे समय तक ज़्यादा रहता है, तो इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
हाई ब्लड शुगर के चेतावनी भरे संकेत जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए
1. घाव का धीरे-धीरे भरना
अगर कट या चोट को ठीक होने में सामान्य से ज़्यादा समय लगता है, तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।
2. हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन
हाथों और पैरों में बार-बार झुनझुनी, सुन्नपन या जलन महसूस होना, बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल के कारण नसों को हुए नुकसान का संकेत हो सकता है।
3. लगातार थकान
काम के बाद थका हुआ महसूस करना सामान्य है, लेकिन अगर सही आराम के बाद भी थकान बनी रहती है, तो यह अनकंट्रोल्ड ब्लड शुगर का चेतावनी भरा संकेत हो सकता है।
4. बहुत ज़्यादा प्यास लगना
पर्याप्त पानी पीने के बावजूद बार-बार प्यास लगना हाई ब्लड शुगर का एक आम लक्षण है और इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from Jagran.
