Health Tips- शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन लोगो को, जानिए पूरी डिटेल्स

 

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि शहद एक प्राकृतिक स्विटनर हैं जो कई सदियों से इंसान के काम आ रहा हैं, जो अपने बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ, पोषण गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें नैचुरल शुगर, विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पूरी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन इसके कई फ़ायदों के बावजूद, शहद सबके लिए सही नहीं है। आइए जानते हैं किन लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए- 

शहद में मौजूद पोषक तत्व

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नैचुरल शुगर

विटामिन B-कॉम्प्लेक्स और विटामिन C

पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स

अमीनो एसिड, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट

ये पोषक तत्व शहद को एक नैचुरल एनर्जी बूस्टर बनाते हैं - लेकिन कुछ खास कंडीशन में ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

1. दांतों की समस्या वाले लोग

शहद में नैचुरल शुगर होती है जो दांतों और मसूड़ों से चिपक सकती है। अगर आपको पहले से ही कैविटी या मसूड़ों की बीमारी है, तो रेगुलर शहद खाने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं। 

2. डायबिटीज वाले लोग

शहद भी आखिर शुगर ही है, भले ही वह नैचुरल हो। शहद में मौजूद फ्रुक्टोज और ग्लूकोज ब्लड शुगर लेवल को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं। इसलिए, डायबिटीज वालों को शहद से बचना चाहिए।

3. फैटी लिवर वाले लोग

फ्रुक्टोज को लिवर के लिए प्रोसेस करना मुश्किल हो सकता है। फैटी लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए, शहद का सेवन स्थिति को और खराब कर सकता है और इससे बचना ही बेहतर है।

Tags