Health Tips- कैंसर खिलाफ ढाल बन सकते हैं ये उपाय, जानिए पूरी डिटेल्स

 

दोस्तो कैंसर आज के आधुनिक युग की सबसे बड़ी और एक वैश्विक बीमारी है, हर साल इसके मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। जहाँ एक ओर मेडिकल क्षेत्र में हुई तरक्की ने इलाज के विकल्पों को बेहतर बनाया है, वहीं इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने का सबसे असरदार तरीका इसकी रोकथाम ही है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप कैंसर से दूरी बनाए रख सकते हैं-

शराब और धूम्रपान से बचें

शराब और तंबाकू का सेवन कई तरह के कैंसर के मुख्य कारणों में से एक है, जिनमें फेफड़ों, मुँह, गले और लिवर का कैंसर शामिल है। 

नियमित रूप से व्यायाम करें

कम उम्र से ही नियमित रूप से शारीरिक कसरत करने की आदत डालने से फिटनेस बनी रहती है, इम्यून सिस्टम (रोग-प्रतिरोधक क्षमता) मज़बूत होता है, और कैंसर व दूसरी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

अपना वज़न संतुलित रखें

मोटापे का संबंध कई तरह के कैंसर से है, जैसे कि ब्रेस्ट और कोलन कैंसर। संतुलित आहार लेने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से शरीर का वज़न काबू में रखने में मदद मिलती है।

टीके लगवाएँ

हेपेटाइटिस B और HPV जैसे इन्फेक्शन के टीके लगवाना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये वायरस लिवर और सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। सही समय पर टीका लगवाने से मज़बूत सुरक्षा मिलती है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जाँच करवाएँ

समय-समय पर स्क्रीनिंग और मेडिकल जाँच करवाने से कैंसर का पता शुरुआती चरण में ही चल जाता है, जिससे इलाज ज़्यादा असरदार हो जाता है और ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

 

Tags